पॉलीथिन प्रयोग पर्यावरण के प्रतिकूल
मेरठ। राष्ट्रीय जन शक्ति मंच युवा प्रकोष्ठ की बैठक में पॉलीथिन को स्वच्छ पर्यावरण के प्रतिकूल बताया गया। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमाशंकर खटीक ने कहा कि मंडलायुक्त द्वारा एक सितंबर से पॉलीथिन बैग प्रयोग करने पर प्रतिबंध लगाना सराहनीय फैसले के साथ आने वाली पीढ़ी के हित में है। सभी दुकानदार ग्राहकों को घर से कपड़े का थैला लाने के लिए जागरूक करें। गिरीश शर्मा ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जनता जागरूक होकर साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान दे। बैठक में एजाज हुसैन, योगेंद्र, शिवमणि शुक्ला, आरिफ, आशुतोष प्रजापति, सनी लोधी, आकाश, संदीप राठौर, प्रवीन शर्मा, हरीश जाटव मौजूद रहे।