मेरठ। संगम व नौचंदी एक्सप्रेस विंटर सीजन से लेट चल रही हैं। नौचंदी तो बीच में कभी भी यात्रियों को राहत दे देती है लेकिन संगम एक्सप्रेस तब से ही लेट पहुंच रही है। शुक्रवार को भी नौचंदी निर्धारित आगमन समय से चार घंटे लेट दोपहर करीब सवा बारह बजे और संगम एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से सुबह करीब पौने दस बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। हरिद्वार से पुरी जा रही उत्कल एक्सप्रेस भी निर्धारित आगमन समय सुबह दस बजे की बजाय तीन घंटे देरी से दोपहर करीब एक बजे पहुंची।