फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता से मुलाकात कराने पर महिला थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी की युवती के 164 के बयान कराने को लेकर सोमवार को महिला थाने के बाहर जमकर हंगामा हुआ। युवती दो माह पहले मोहल्ले के एक युवक के संग चली गई थी। एक पक्ष ने महिला पुलिस पर आरोप लगाया कि युवती से जबरन युवक के पक्ष में बयान दिलाने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी की युवती दो माह बाद मुजफ्फरनगर से बरामद हुई थी। पुलिस कोर्ट में युवती के बयान कराने के लिए सोमवार को महिला थाने में ले आई। इस दौरान महिला थाने में दोनों पक्षों का सुबह से ही तांता लग गया। युवती के परिजनों का आरोप है कि महिला पुलिस ने दूसरे पक्ष से साठगांठ कर ली है। उनको थाने से भाग दिया, जबकि आरोपी युवक के परिजन थाने में उनकी बेटी पर दबाव बना रहे हैं।
थाने के बाहर हंगामा किया तो महिला पुलिस ने उनको अंदर बुलाया। एसओ महिला थाना रश्मि चौधरी का कहना है कि दोनों पक्षों को थाने से भगाया गया है। ब्रह्मपुरी थाने के दरोगा पंकज कुमार व एक महिला कांस्टेबल सुशीला की देखरेख में युवती है। इस मामले से महिला थाना पुलिस का कोई भी लेनादेना नहीं है। मंगलवार को युवती के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें