फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों की याद में पौधे लगाएं, हरियाली फैलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। अपनों को याद रखने और हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अनूठा प्रयोग करने जा रहा है। जिसमें जिले का कोई भी व्यक्ति अपने या अपने परिवार से जुड़े किसी सदस्य के विशेष दिवस पर दिल्ली रोड स्थित संजय वन में एक पौधा लगा सकता है। वन विभाग ने इसके लिए इस स्मृति वन में एक हेक्टेयर जमीन आरक्षित की है। अगर पौधरोपण की डिमांड बढ़ती है तो विभाग स्मृति वन के क्षेत्रफल को बढ़ा भी सकता है।
विज्ञापन

21 सौ रुपये दें, विभाग करेगा देखभाल
डीएफओ अदिति शर्मा के मुताबिक संजय वन में एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्मृति वन स्थापित किए जाएंगे। इस योजना में जो भी व्यक्ति इच्छुक हो वह पौधरोपण का खर्च 21 सौ रुपये व्यय कर अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि, अपने और अपनों के जन्मदिन, शादी विवाह के मौके पर या फिर शादी की सालगिरह आदि विशेष दिवस पर स्मृति वन में पौधरोपण कर सकता है। इस काम के लिए वन विभाग इच्छुक व्यक्ति को स्थल, पौध लगाने, पौध की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध कराएगा। गड्डा खोदने और मृदा उपचार करने का काम विभाग करेगा। इसके अलावा पौध की दो साल तक देखभाल का जिम्मा भी वन विभाग का होगा। ट्री गार्ड पर पौध रोपित करने वाले का नाम, पौधरोपण का दिनांक और जिस उपलक्ष्य में पौधरोपण किया जा रहा है, वह अंकित किया जाएगा। इसी वजह से 2100 रुपये की धनराशि वन विभाग अपने खाते में जमा कराएगा। डीएफओ का कहना है कि इसके लिए कोई भी इच्छुक व्यक्ति वन विभाग कार्यालय के लैंडलाइन नंबर 0121-2663866 पर संपर्क कर सकता है।
15 दिन पहले होगी एडवांस बुकिंग
स्मृति वन में पौधरोपण करने के लिए वन विभाग को 15 दिन पहले सूचित करना होगा। यह वक्त इसलिए रखा गया है कि गड्डा खोदने, मृदा का उपचार करने, पौध की व्यवस्था करने और ट्री गार्ड उपलब्ध कराने में वक्त लगेगा। अगर बुकिंग करने वाला व्यक्ति तय तिथि पर मौजूद नहीं है तो वन विभाग सहमति से पौध रोपण कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर वन विभाग शुरू करने जा रहा पौधरोपण की नई योजना
- दिल्ली रोड स्थित संजय वन में इसके लिए आरक्षित की गई एक हेक्टेयर जमीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें