फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में ही खुल गई भरे गड्ढों की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर भर की सड़कों पर भरे गए गड्ढे बारिश होते ही खुले, गड्ढों में भरा बारिश का पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
सरकारी मशीनरी द्वारा भरे गए सड़कों के गड्ढों की पोल 15 दिन के अंदर ही बारिश ने खोलकर रख दी है। भरे गए गड्ढे बारिश में फिर से खुल गए है और इनमें पानी भरा है। कई गड्ढे तो इतने गहरे हो गए है कि वे लोगों के लिए खतरा बने हैं।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार बनते ही सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए थे। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभागों को 15 जून का समय दिया था। लेकिन 15 जून तक गड्ढे नहीं भरे जा सके थे। इसके बाद सरकार ने 30 जून तक का समय बढ़ा दिया था। इस दौरान नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और मेरठ विकास प्राधिकरण ने अपनी-अपनी सड़कों के गड्ढे भरे थे। लेकिन बारिश होते ही इन गड्ढों की पोल खुलने लगी है। घंटाघर से रेलवे स्टेशन के लिए जा रहे भगवान महावीर मार्ग पर भरे गए गड्ढे पूरी तरह खुल गए हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भरा है। इसके अलावा दिल्ली रोड पर महताब सिनेमा के सामने गहरा गड्ढा हो गया है। खैरनगर और यूनिवर्सिटी रोड पर भी कई जगह गड्ढे बने हैं। रेलवे रोड पर बने कई गड्ढे तो इतने गहरे हो गए है कि ये वाहन स्वामियों के लिए खतरा बने हैं। 15 दिन में ही खुले ये गड्ढे भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें