संघर्ष समिति ने भाजपा सांसद को सौंपा ज्ञापन
मेरठ। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगो को लेकर मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल को उनके आवास चाणक्यपुरी में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र गौतम ने कहा कि मानसून सत्र में प्रोन्नतियों में आरक्षण बिल पास कराने, उच्च न्यायपालिकाओं व सेना में आरक्षण लागू कराने, समान शिक्षा लागू कराने आदि मांगों को लेकर यदि मेरठ सांसद द्वारा सार्थक प्रयास नहीं किये गए तो 2019 के चुनाओं में भाजपा को नुक्सान होगा। जिलाध्यक्ष संगठन के लोगों के साथ बिजनौर के सांसद डा.यशवंत सिंह से भी मिले और मांग की कि कायाकल्प के नाम पर रेलवे का निजीकरण रोका जाए और विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में जो भर्ती के नियम बदल कर एससी,एसटी,ओबीसी का आरक्षण समाप्त कर दिया गया है ऐसी आरक्षण विरोधी चयन नीति को समाप्त कराया जाये। समिति के जिला उपाध्यक्ष अमित सरधना ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार गरीबों एवं वंचित वर्गों की सामाजिक,शैक्षिक एवं आर्थिक उन्नति के लिये कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है इससे समिति आक्रोशित है। दोनो सांसदों को ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान डा.एस.एल.कर्दम, डा.डी.आर.सिंह, श्याम सिंह, महेन्द्र सिंह, सी.डी.राव, भरत सिंह, दीवान सिंह, ओमपाल सिंह, बाबू राम, इस्लामुददीन, नेत्रपाल, रजनीकांत, गंगासरण, मनोज पार्चा आदि मोजूद रहे।