बाबा के दर्शन को महिला जत्था रवाना
मेरठ। बर्फानी बाबा के जयकारों से शर्मा नगर गूंज उठा। अमरनाथ यात्रा यानी बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए शुक्रवार को विक्टोरिया पार्क के पास शर्मा नगर से महिला भक्तों का जत्था रवाना हुआ। बाबा के भक्तों को यात्रा के लिए रवाना करने पहुंचे उनके परिवार वालों ने जयकारों के साथ जत्थे को रवाना किया। जत्थे में महिलाओं के साथ साथ वरिष्ठ नागरिक भी शामिल रहे। बाबा के भक्तों में वीना शर्मा, पुष्पा शर्मा, पूजा मेहरा, प्रेम कला, मीना गुलाठी, अनीता बांगा, धर्मपाल, सागर छाबड़ा, गुंजन छाबड़ा, कृष्ण आदि रहे।