फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक कॉलेज में बना 100 बेड का कोविड केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बाईपास स्थित श्री राम आयुर्वेदिक कॉलेज में 100 बेड का कोविड केयर सेंटर तैयार किया गया है। मंगलवार को यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम भी तैनात कर दी गई। जिले में अब कोविड के सेंटरों की संख्या 5 हो गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज में बनाए गए इस हॉस्पिटल में एसिंप्टोमेटिक कोरोना संक्रमति मरीजों को भर्ती किया जाएगा। डॉ. महेश चंद्र श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज तथा पांचली लेवल वन हॉस्पिटल के प्रभारी रहेंगे। मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज के सभी मरीज प्रधानाचार्य को स्थानांतरित कर दिए गए हैं। डॉ. आरके सरोहा मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज लेवल-दो हॉस्पिटल के नोडल बनाए गए हैं। श्रीराम आयुर्वेदिक कॉलेज जिले में कोविड-19 का पांचवा सेंटर बनाया गया है। इससे पहले मेडिकल कॉलेज, मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज खरखौदा, सुभारती और पांचली में कोविड सेंटर हैं। मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज कोविड केयर सेंटर अब लेवल 2 हॉस्पिटल में परिवर्तित हो गया है। इसमें 320 बेड हैं और पांच वेंटीलेटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें