कंकरखेड़ा के तक्षशिला पब्लिक स्कूल में वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते स्कूल चेयरमैन व अन्य
कंकरखेड़ा तक्षशिला पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दो दिवसीय हरनारायण मेमोरियल इंटर स्कूल वालीबाल टूर्नामेंट शुरू हुआ। इसका शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन डा. ओमपाल सिंह एवं प्रधानाचार्य डाॅ. प्रवीन कुमार पथरा ने किया। प्रतियोगिता में सीबीएसई व आईसीएसई से संबद्ध 25 से अधिक स्कूलों ने भाग लिया। शुक्रवार को हुए मैचों में बालक एवं बालिका वर्ग में तक्षशिला पब्लिक स्कूल सहित अन्य टीमों ने अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। चेयरमैन ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। संवाद