मेरठ के शास्त्रीनगर में शनिवार रात अधिवक्ता और उनके चालक को पीटकर लाइसेंसी पिस्टल लूटने के मामले में भाजपा नेता के बेटे समेत दस युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी पीड़ित अधिवक्ता संजय अग्रवाल ने एसओ मेडिकल के सामने आरोप लगाया कि भाजपा नेता के बेटे अनुज भड़ाना निवासी काजीपुर ने भाजपा के एक विधायक का नाम लेकर धमकी दी कि जब तक हमारी सरकार है, पुलिस कुछ नहीं बिगाड़ सकती। एसओ मेडिकल ने बताया कि तहरीर के आधार पर काजीपुर निवासी अनुज भड़ाना पुत्र सुरेंद्र भड़ाना, आकाश, दीपक और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अनुज भाजपा नेता का बेटा है जिसके पिता पूर्व पार्षद भी हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
पढ़ें : जेल में बैठे बदमाश ने पूर्व विधायक व उसके भाई से मांगी रंगदारी, दी धमकी