फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी पहनकर करते थे लूट, 10 लाख का सामन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों से 10 लाख का सामान बरामद, वर्दी भी मिली
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस बनकर सराफा व्यापारियों से लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों से पुलिस ने 10 लाख का सामान बरामद किया है। जिसमें पांच लाख नकद और पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात बताए गए हैं। आरोपियों से पुलिस की वर्दी भी बरामद की है, जिसे पहनकर वह वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस के अनुसार, करीब तीन साल से शहर सराफा बाजार में स्थानीय और बाहरी सराफा कारोबारियों से पुलिस की वर्दी में लूट करने वाले बदमाश 16 जनवरी को हत्थे चढ़े थे। दोनों आरोपी निसार और अफरीदी निवासी फर्रुखाबाद पुलिस की वर्दी में सराफा बाजार में फिर से लूट करने आए थे। आरोपियों से लुटा हुआ कोई सामान बरामद नहीं हुआ था, इसको लेकर पुलिस कई दिन से उनको लेकर अलग-अलग जगहों पर दबिश देने में लगी थी। बृहस्पतिवार को देहलीगेट थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से पांच लाख नकद और पांच लाख कीमत के जेवरात बरामद किए हैं। पुलिस की दो जोड़ी वर्दी भी बरामद हुई है, जिनको पहनकर वह वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी डा. एएन सिंह का कहना है कि आरोपियों से लूटा हुआ सामान बरामद हुआ है। एक दर्जन से अधिक लूट की वारदात कबूल की हैं। शुक्रवार को इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

- यह था मामला
साल 2017 से दो आरोपी सराफा व्यापारियों से लूट और ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। दोनों आरोपी खुद को कभी पुलिस तो कभी इनकम टैक्स के अधिकारी बताकर चेकिंग के नाम पर व्यापारी को रोकते थे। लगातार वारदात होने से देहरादून, सहारनपुर और कई जिलों के व्यापारी मेरठ में आने से डरने लगे थे। इसे लेकर सराफा व्यापारियों ने एसपी सिटी, एसएसपी, आईजी और एडीजी ऑफिस पर हंगामा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें