हापुड़ अड्डा चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम चेकिंग के दौरान एक कार से 1.08 करोड़ रुपये मिले। पुलिस कार सवार तीनों लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले आई। तीनों ने खुद को दिल्ली की फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताया।
सीओ कोतवाली कुमार रणविजय सिंह, कोतवाली एसओ विजय गुप्ता समेत छह थाने की पुलिस हापुड़ अड्डे पर चेकिंग कर रही थी। कोतवाली पुलिस ने एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली। कार में मिले एक बैग में नए नोट भरे थे। पुलिस ने कार में सवार लोगोें से पूछा तो उन्होंने खुद को दिल्ली की सेटिंन कैडिट कोपर नेटवर्किंग कंपनी के अधिकारी बताकर बैग में एक करोड़ आठ लाख रुपये होना बताया।