फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा शक्ति से फिर बनेगी सरकार

विज्ञापन
कोपागंज के बीएसएस महाविद्यालय में भाजयुमो की ओर से युवा शक्ति सम्मेलन प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : mau
विज्ञापन
पोखरण परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में  क्षेत्र के ग्राम सभा लाडनपुर स्थित बीएसएस महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार की सुबह युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में परमाणु शक्ति से महाशक्ति विषय पर एक विचार गोष्ठी व प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ  मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के स्टाम्प, न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री तथा मऊ जनपद के प्रभारी नंद गोपाल नंदी ने किया। कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव युवा शक्ति के भरोसे जीता जाएगा और एक बार फिर केंद्र में बीजेपी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को जन कल्याणकारी बताया। उन्होंने पार्टी की युवा शक्ति को बढ़ावा देने वाली नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा ही युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देने वाली पार्टी है। प्रभारी मंत्री ने कहा की प्रदेश सरकार ऐसी योजनाएं ला रही है कि जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं घर बैठे आसानी से मिल सकेंगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, जलज सिंह, मदन चंद्रवंशी, सर्वेश राय, अशोक सिंह डॉ एचएन सिंह और वीरेंदर गुप्ता मौजूद थे। अध्यक्षता धनंजय सिंह और संचालन आनंद सिंह ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें