फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के इटौरा चौबेपुर गांव पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त इटौरा चौबेपुर ग्रामसभा के गोसायनपुर गांव निवासी प्रफुल्ल (25) पुत्र लालधर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे शौच के लिए सिवान में गया था। शौच के बाद वापस आते समय पानी भरे गड्ढे में युवक चक्कर आने के वजह से गिर गया। गड्ढे में गिरने से युवक निकल नहीं पाया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतक को मिर्गी रोग का मरीज बताया जा रहा है। घटना की जानकारी परिजनों को युवक के काफी देर तक घर पर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन के दौरान गड्ढे में उतराया हुआ शव देखकर हुई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें