फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलिक कर्तव्यों और अधिकारों की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट ब्लाक अंतर्गत रौदा भगवानपुर गांव मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही सभी को संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाया। इस दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकों को अपने मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों को पुरी तरह से जानना जरूरी है। तथा उन्हें भारतीय संविधान की प्रस्तावना का अध्ययन करना चाहिए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारों को आगे बढ़ाने के लिये सबका सहयोग जरूरी है। बिनय कुमार राय ने कहा कि जिस तरह से आज मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों को पूरी तरह से समझाया गया है निश्चित ही हमे अपने अधिकारों का पता चला है। इस अवसर पर सीएससी के जिला प्रबंधक पंकज यादव, समन्वयक सुधीर शुक्ल , ग्राम प्रधान राजदेव, प्रधान प्रतिनिधि श्रीधर राय, तारक, पंकज उपाध्याय, धर्मेश पांडेय के माध्यम से डिजिटल सेवा की संपूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें