सूरजपुर। घोसी कोतवाली क्षेत्र के पतजीवा गांव के मनराडीह पुरवा निवासी एक युवक बृहस्पतिवार की दोपहर टेंट हाउस में सामान रखने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। घोसी स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
रितीश पटेल (18) पुत्र रामसागर पटेल गांव के ही एक टेंट हाउस में काम करता था। बृहस्पतिवार की सुबह टेंट हाउस में डीजे और टेंट का बाकी सामान रख रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हईटेंशन तार में तंबू के लोहे का पाइप स्पर्श होने से करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों की सहायता से परिजन उसे उसे लेकर घोसी के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही युवक के परिवार में कोहराम मच गया। रितीश की अचानक हुई मृत्यु से पूरे गांव शोक छा गया। युवक चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। माता सुनीता देवी, बहन प्रीती और भाई विशाल का रो रो कर बुरा हाल है।