फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पेड़ काटने को लेकर भिड़े दो पक्ष, 19 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र सरायगनेश गांव में गत दिवस पेड़ को काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर बृहस्पतिवार को 19 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार सरायगनेश गांव निवासी तथा ग्राम प्रधान पति विधिचंद चौहान ने बताया कि उनके द्वारा ग्राम सभा की भूमि पर अमृत सरोवर को लेकर मनरेगा के तहत मजदूरों से कार्य कराया जा रहा था।जिसपर लगे सागौन के पेड़ को गांव के ही पूर्व सैनिक अरुण सिंह के परिजन अपने खेत की मेढ़ पर बता कर काटने लगे।जिस पर प्रधान प्रतिनिधि द्वारा काटने से मना करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी।इसमें विधिचंद चौहान, भाई सुरेंद्र ,भाभी उषा देवी और उनकी पुत्री रंजना चौहान घायल हो गई। पुलिस ने विधिचंद्र की तहरीर पर दूसरे पक्ष के अरुण सिंह सहित आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। वहीं दूसरे पक्ष के नूर्व सैनिक अरुण सिंह ने बताया कि प्रधानपति और उनके लोगों के हमला में वह और उनके दोनों पुत्र तथा पुत्री घायल हो गई। पुलिस ने अरुण सिंह की तहरीर पर विधिचंद चौहान,उनकी प्रधान पत्नी दुर्गावती सहित दस लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें