दुबारी में काशीराम जयंती पर साइकिल यात्रा निकालते युवा।संवाद
दुबारी। कांशीराम की जयंती पर मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी गांव में रविवार को युवाओं ने साइकिल यात्रा निकालकर सामाजिक न्याय और बहुजन एकता का संदेश दिया।
साइकिल यात्रा अंबेडकरापुर दुबारी से परसिया जयरामगिरी तक निकाली गई। कार्यक्रम में युवाओं ने कांशीराम के विचारों और उनके संघर्षों को याद करते हुए समाज में एकता और जागरूकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि सामाजिक न्याय और बहुजन एकता इस देश का बड़ा मिशन होना चाहिए। युवाओं से आह्वान किया कि वे कांशीराम के बताए रास्ते पर चलकर समाज में समानता और न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाएं।
साइकिल यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार, मंजीत कुमार, मृत्युंजय, सावन वीर प्रकाश, अजीत कुमार, सत्यप्रकाश, सचिन आदि शामिल थे।