फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दस महीने बाद जेल से छूटते ही युवक को गोली मारने की धमकी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर दुबौली निवासी प्रवीण दुबे की तहरीर पर पुलिस ने नीतीश यादव के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि 10 महीने की जेल की सजा काटकर आरोपी बाहर आया है और उसने फोन पर गोली मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

प्रवीण दुबे ने बताया कि वो कुसुम्हा स्थित एक लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और प्रतिदिन घर से वहां आते-जाते हैं। आरोप है कि 31 जुलाई की रात करीब नौ बजे उनके दोस्त अमित चौहान का फोन आया। अमित ने बताया कि एक अज्ञात नंबर से कॉल कर प्रवीण से बात कराने को कहा गया था। जब कॉल को कॉन्फ्रेंस पर जोड़ा गया तो दूसरी ओर मौजूद युवक ने स्वयं को एमएसडी 0909 गिरोह का सरगना और सियरही बर्जला निवासी नीतीश यादव उर्फ लालू बताते हुए गाली-गलौज की तथा घर पर या रास्ते में गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी।
प्रवीण दुबे का कहना है कि धमकी भरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है, जिसे पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश यादव एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में गोली मारने के एक मामले में 10 माह की कारावास की सजा पूरी कर जेल से बाहर आया है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।-रामायण सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें