फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: डॉक्टर ने पूछा- किस सांप ने काटा... तो बोरे में सांप लेकर अस्पताल पहुंच गया युवक

Sun, 13 Nov 2022 09:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के एख गांव सांप डसने के बाद युवक खुद अस्पताल पहुंचा। जब डॉक्टर ने पूछा कि कौन से सांप ने काटा है, तो उसने साथ में लाए बोरे को खोल दिया। बोरे में सांप को देखकर सबके होश उड़ गए। युवक ने बताया कि सांप मर चुका है। 
विज्ञापन
बोरे से निकालकर सांप दिखाता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक अजीब मामला सामने आया। यहां रविवार को एक गांव में युवक को सांप ने डस लिया। जब अस्पताल में डॉक्टर ने पूछा कि कौन से सांप ने काटा है, तो युवक ने साथ लाए बोरे की तरफ इशारा किया। बोरे को खोला तो उसमें सांप था। इससे लोग दहशत में आ गए। हालांकि उसने बताया कि सांप मर चुका है। तब लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन


मधुबन तहसील के धर्मपुर विशुनपुर गांव में सरयू नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद से खेतों में पानी आ गया है। स्थानीय लोग जाल लगाकर मछली पकड़ते हैं। रविवार की दोपहर भी मछली पकड़ने को लेकर लोगों ने जाल लगाया था। इसी बीच गांव के धर्मेंद्र यादव (25) जाल हटाने पहुंचा।

सांप को बाहर निकाला और मार डाला
जाल में एक सांप फंसा था। धर्मेंद्र ने जैसे ही जाल हटाने को लेकर हाथ बढ़ाया, सांप ने उसे डस लिया। धर्मेंद्र ने जाल से सांप को बाहर निकाला और मार डाला। साथ ही बोरे में सांप को डालकर फतेहपुर मंडाव सीएचसी पहुंचा। वहां बोरे में सांप को देखकर मौजूद चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर्मी भयभीत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तुरंत सांप को बाहर छोड़ने को कहा। इसपर युवक ने बताया कि सांप मरा हुआ है। उसने बताया कि उसका सटीक इलाज हो सके इसलिए वह सांप लेकर आया। उसके बाद डाक्टरों ने उसका उपचार करते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें