फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जयपुर में पहाड़ी धंसने से जिले के युवक की मौत

विज्ञापन
राजस्थान में पहाड़ी ​खिसकने से कोपागंज के चेलारामका पुरा निवासी तौसिफ की मौत के बाद घर के बाहर  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर में पहाड़ी धंसने से कोपागंज थाना क्षेत्र के एक युवक की मौत हो गई। युवक तीन माह पहले जयपुर कमाने गया था। कोपागंज थाना क्षेत्र के लाडनपुर चेलरामपुरा निवासी मोहम्मद तौफीक तीन माह पहले जयपुर गया था। बुधवार की सुबह जयपुर के चौमूं थाना क्षेत्र के हाड़ौता स्थित सीतानाथ डूंगरी में पहाड़ी धंस गई। इस हादसे में मोहम्मद तौफीक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव गांव लाया गया। इसके बाद चीख पुकार मच गई। चार भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर रहे तौफीक की मौत से परिजन बेहाल हैं। सबसे छोटी बहन भाई की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई।
विज्ञापन

परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही काफी कमजोर है। पिता राजा सेराज मजदूरी करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे।
बेटे की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में गमगीन माहौल है और लोग शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें