फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लाठी- डंडे से पीटकर युवक की हत्या, सड़क किनारे खेत में मिला शव; नहीं हो सकी पहचान

Thu, 09 Apr 2026 02:23 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mua News: मऊ जिले में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में एक युवक का शव मिला। पुलिस उसकी हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में सड़क के किनारे खेत में बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव मिला। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान थे, जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल भेज दिया। पहचान नहीं होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। एएसपी अनूप कुमार, सरायलखंसी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह और एसओजी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से सबूत जुटाए। 

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष है। सिर पर चोट के गहरे निशान हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि किसी ने लाठी- डंडे से पीटकर उसकी हत्या कर दी है। आसपास शराब की बोतल और कुछ नकदी बरामद हुई है। उसके पास से किसी तरह का पहचानपत्र नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें