चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के पुराना पेट्रोल ग्राम कमालुद्दीनपुर के पास बीते छह जून की रात कार के धक्के से घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की दोपहर वाराणसी के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी संदीप कन्नौजिया (26) पुत्र सीमालु अपने एक साथी अमरजीत सिंह 21 पुत्र अजय सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर गाजीपुर जिले के शिखड़ी गांव में बारात में शामिल होने के लिए गया था। वहां से युवक रविवार की देर रात घर लौट रहा था। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने जैसे ही युवक की बाइक पहुंची, तभी आजमगढ़ की तरफ से आ रही कार उसे धक्का मार दी। हादसे में बाइक सवार संदीप और अमरजीत दोनों घायल हुए। घायल युवकों को उपचार के लिए आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने संदीप को रेफर कर दिया। इस दौरान परिवारीजन उसे वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराए। जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।