फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के कोपा कोहना गांव निवासी 35 वर्षीय एक युवक ने पत्नी से विवाद के चलते सोमवार की रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी परिवार वालों को अगली सुबह हुई। परिवार वालों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। सबसे हास्यादपद रहा कि थाने से चंद दूरी पर हुई इस घटना लेकिन थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। कोपाकोहना निवासी युवक अपने छह भाइयों में बड़ा था। उसके दो बच्चे भी हैं। गांव वालों के अनुसार युवक का किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। सोमवार को युवक अपने परजिनों के साथ खाना खाकर सो गया। अगली सुबह जब उसकी पत्नी जगी तो पति को एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटकते पाया। महिला के शोर मचाने पर आस पास के लोग जुटे और शव को नीचे उतारा। पुलिस के झंझट से बचने के लिए परिजनों और पड़ोसियों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। वह फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। कोरोना संकट में कमाई न होने को लेकर उसका पत्नी से विवाद होता रहता था। पिता की मौत के बाद उसके छोटे छोटे बच्चे अपनी मां के साथ बिलख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें