मऊ। रविवार को लैब से आई 558 आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव मिली। सकारात्मक बात रही मेडिकल टीम द्वारा मऊ जंक्शन पर मुंबई से आनी वाली दो ट्रेनों के 27 यात्रियों की जांच की गई। जिसमें कोई संक्रमित नहीं मिला।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में दस मेडिकल टीमों द्वारा 541 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई, इसमें 27 मुंबई से लौटे यात्री भी शामिल थे। सकारात्मक बात रही इन जांच में कोई संक्रमित नहीं मिला। बताया कि लैब से आई 558 रिपोर्ट में दोस्तपुरा निवासी युवक संक्रमित मिला। जिले में इस नए मरीज के मिलने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3025 पहुंच गई। इसमें 2978 मरीज रिकवर हो चुके है, 39 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 8 मरीजों में 5 मरीज का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।