फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चेन्नई में लिफ्ट में दबकर मऊ के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के खेमराजपुर गांव निवासी विनोद कुमार यादव (35) की चेन्नई प्रांत के अन्नपराई में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर लिफ्ट में दबकर मौत हो गई। घटना 22 जून की है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को एंबुलेंस से शव को घर के लिए रवाना कर दिया। शुक्रवार को शव घर पहुंचेगा।
विज्ञापन

पिता धर्मराज चंद्र यादव ने बताया कि उनके दो बेटों में विनोद बड़े थे। वे पांच माह पहले घर से काम की तलाश में चेन्नई गए थे। वहां किसी कंपनी में वेल्डिंग का काम करते थे।
22 जून को बिल्डिंग पर ऊपर सामान पहुंचाने के लिए लगाई गई क्रेन लिफ्ट में क्लिप फंस जाने से वह चल नहीं रही थी। उन्हें उसे निकालकर वेल्डिंग करने के लिए कहा गया था। वह बीच में बैठकर क्लिप लगा रहे थे, तभी किसी ने ऊपर से लिफ्ट का बटन दबा दिया।
विज्ञापन

इससे वे नीचे गिर गए और लिफ्ट में दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदार चेन्नई पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने की अनुमति दी। पिता ने बताया कि विनोद के एक बेटा रौनक (1.5 वर्ष) और एक बेटी आस्था (7 वर्ष) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें