फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक की टक्कर से युवक की मौत, दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के मीरपुर टाड़ी गांव में बाइक की टक्कर से घायल संतोष कुमार (40) की मौत हो गई। घटना 18 दिसंबर की शाम की है। भाई रवि कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 19 दिसंबर की शाम दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

संतोष 18 दिसंबर की शाम चार बजे गांव स्थित बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही घर के सामने सड़क पर पहुंचे, तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वो लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लग गई।
टक्कर के बाद चालक बाइक लेकर भाग गया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव ले गए। डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। मऊ स्थित प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान रात 8 बजे उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि रवि कुमार की तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र के नौवाडीह गांव निवासी प्रांजल उर्फ पुल्लु और उसके साथी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें