फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चंडीगढ़ में दुर्घटना में युवक की मौत, गांव में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली के भदीड़ गांव निवासी 24 वर्षीय अनुज सिंह की चंडीगढ़ में हुई दुर्घटना में मौत के बाद गांव में मातम गया। चंडीगढ़ में बाइक और पिकअप की टक्कर में अनुज की माैत हो गई वहीं उसका छोटा भाई 21 साल अनूप बुरी तरह घायल हो गया। आकस्मिक और दर्दनाक खबर से गांव में दीपावली, छठ पर्व का उत्सव मातम में बदल गया। मृतक के पैतृक घर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

भदीड़ गांव निवासी दो सगे भाई 24 वर्षीय अनुज सिंह, 21 वर्षीय अनुप सिंह पिता देवेंद्र सिंह के साथ चंडीगढ़ में निजी संस्थान में नौकरी करते थे। दीपावली, छठ पर्व पर घर आने के लिए सोमवार को ट्रेन का टिकट लेने स्टेशन गये थे। बाइक से आते समय रास्ते में रात नौ बजे एक अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। अनुज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई अनुप बुरी तरह घायल हो गया। चंडीगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को अस्पताल पहुंचाकर पिता को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद पिता देवेंद्र सिंह ने चंडीगढ़ में ही बड़े पुत्र अनुज सिंह का दाह संस्कार कर दिए। मृतक की अस्थियां व छोटे पुत्र अनूप सिंह के इलाज के बाद पैतृक गांव भदीड़ आएंगे। गांव के होनहार, ऊर्जावान व मिलनसार युवक की आकस्मिक मौत से दिवाली की खुशियां मातम में बदल गयी। गांव में शोक का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें