फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: शौच के लिए निकले युवक का पैर फिसला, मिट्टी के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत

Fri, 22 Oct 2021 11:16 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मधुबन थाना क्षेत्र के बहोरनपुर गांव निवासी  जवाहिर (25) पुत्र स्वर्गीय श्रीकांत शुक्रवार सुबह शौच के लिए गांव से बाहर खेत के लिए निकला। रास्ते में उसका पैर फिसल गया। 
विज्ञापन
मृतक के घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के बहोरनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह शौच करने गए 25 वर्षीय युवक की मौत मिट्टी के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने घर का इकलौता पुत्र था। पिता के निधन के बाद अपने घर का भरण-पोषण की जिम्मेदारी उसी के ऊपर थी। 

विज्ञापन


मधुबन थाना क्षेत्र के बहोरनपुर गांव निवासी  जवाहिर (25) पुत्र स्वर्गीय श्रीकांत शुक्रवार सुबह शौच के लिए गांव से बाहर खेत के लिए निकला। रास्ते में उसका पैर फिसल गया। जिससे वह मिट्टी के लिए खोदे गए गड्ढे  में जा गिरा, जहां उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। काफी देर बाद जब युवक अपने घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले, जहां उसका शव पानी भरे गड्ढे में उतराया  मिला।

 उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बदामी (55) बार-बार यह कह कर बेसुध हो जा रही थी कि अब उसका ख्याल कौन रखेगा। जवाहिर की दो बहनें ममिता (30) और अनिता (28) की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें