मऊ । रानीपुर थाना क्षेत्र के पिरूवा मोलनापुर गांव में सोमवार की दोपहर में पानी भरे गढ्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के पिरूवा मोलनापुर गांव निवासी अवधेश राजभर (36 ) पुत्र झिलमिट सोमवार की दोपहर घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए जा रहे थे कि मछली पकड़ने के लिए बनाए गए गड्ढे में गिर गये। लेकिन उसमें से निकल नहीं पाए। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे गांव के कुछ युवकों ने अवधेश को गढ्ढे में गिरा देखकर परिजनों को सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन आनन फानन में अवधेश को लेकर काझा स्थित एक अस्पताल में पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक राज मिस्त्री का काम करते थे।मृतक अवधेश राजभर तीन भाइयों सबके ब़ड़े थे ।उनकी पत्नी ,तीन लड़के और दो लड़कियां बिलख रहे थे। मंगलवार को परिवार वालों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया।