फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इंदारा रेलवे क्रासिंग पर हाइट बैरियर से टकराकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा रेलवे क्राॅसिंग पर मंगलवार को हादसे में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए लोहे के हाइट बैरियर से टकराकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अदरी नगर पंचायत के फैज नगर निवासी मोहम्मद राशिद उर्फ लालू (40) के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब दस बजे वह अपने छोटे भाई के साथ इंदारा बाजार से पिकअप वाहन पर सवार होकर बकरा लेकर एक शादी में देवरिया जा रहा था। पिकअप वाहन इंदारा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तो राशिद का सिर लोहे के हाइट बैरियर से टकरा गया और वह वाहन में गिर पड़ा। बताया जाता है कि जब पिकअप पेट्रोल पंप पर रोककर रुपये देने के लिए आवाज लगाई गई, लेकिन राशिद की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसे वाहन में गिरा हुआ पाया गया। हादसे में उसकी मौत हो चुकी थी। इस संगंध में कोपागंज एसओ रोहन राकेश ने बताया कि मामला संज्ञान में है लेकिन परिजनों द्वारा कोई भी तहरीर नहीं मिली है। मौत की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि मौत कैसे हुई है इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें