फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के बस्ती-बहरवार गांव के समीप लगभग अट्ठारह वर्षीय युवक रविवार की देर शाम को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक मालगाड़ी बलिया से मऊ की तरफ जा रही थी। ट्रेन हलधरपुर एवं बस्ती बहरवार गांव के बीच स्थित रेलवे गेट से आगे कुछ दूर बढ़ी ही थी कि युवक उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। युवक का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकठ्ठी हो गई और लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त पिलखी गांव निवासी अश्विनी सिंह पुत्र रामप्रकाश सिंह के रूप में हुई। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद उसकी मां इंदू सिंह और चार बड़ी बहनों को रोरोकर बुरा हाल था। हलधरपुर पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें