फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम्युनिटी किचेन की पुरानी फोटो वायरल होने के मामले में जिम्मेदार पर गिर सकती है गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कम्यूनिटी किचन के पुराने वायरल वीडियो को लेकर गंभीर डीएम अमित सिंह बंसल ने अपर जिलाधिकारी के हरि सिंह एवं उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे से प्रकरण की जांच कराई। जांच रिपोर्ट पर डीएम ने संज्ञान लिया तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी पर कभी भी गाज गिर सकती है। विभागीय सूत्रों के अनुसार कि कोरोना महामारी के दौरान कम्यूनिटी किचन संचालन से संबंधित एक साल पुरानी फोटो तहसीलदार को भेजी गई थी। तहसीलदार की ओर से उसे जिला प्रशासन को प्रेषित कर दिया गया था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुरानी फोटो जिलाधिकारी के फेसबुक पेज पर वायरल होने लगी । बहरहाल इस मामले में एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। लेखपाल के निलंबर के विरुद्ध् लेखपाल संघ लामबंद होकर आंदोलन की राह पर है। लेखपाल संघ के मंत्री विवेक राय का कहना है कि जब फोटो तहसीलदार की आईडी से भेजा गया तो लेखपाल पर कार्रवाई क्यों की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें