फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस जनों ने नगरपालिका के समक्ष धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर की जन समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद के सामने धरना दिया। छह सूत्रीय मांगों लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में ज्ञापन देने नगर पालिका परिषद पहुंचे। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आफिस में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

कांग्रेस जनों ने घंटों तक इंतजार किया लेकिन अधिशासी अधिकारी मौके पर नहीं आए।जिससे आक्रोशित कांग्रेसजन वहीं धरने पर बैठ गए और नगर पालिका परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। धरने को संबोधित करते हुए विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि नगर पालिका परिषद के अधिकारी नगर की जनता के समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं। जिससे आम जनमानस में आक्रोश है। कहा कि अगर नगरपालिका परिषद के अधिकारी जन समस्याओं को नहीं सुनेंगे तो आगे शहर कांग्रेस कमेटी बड़ा आंदोलन करेगी । शहर उपाध्यक्ष रफी अतहर अंसारी ने कहा कि शहर के अंदर आवारा पशुओं का अंबार है जिससे लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में लगभग छह महीने लग जा रहे हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अंत में राजस्व निरीक्षक नगर पालिका परिषद ने आकर कांग्रेस जनों का ज्ञापन लिया। इस मौके पर शहर उपाध्यक्ष रमन पाण्डेय, रवि खंडेलवाल, मनोज गिहार ,सर्वेश कुमार, वकील अंसारी, संजय चौहान, खालिद अंसारी,सुहैल नोंमानी, असद नोमानी, मीना भारती, रामकरण यादव, हफीजुर्रहमान,एजाज अहमद, फरदीन अहमद, रामप्रसाद, सलीम, अजीजुर्ररहमान आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें