घोसी। कोतवाली क्षेत्र के पिडवल गांव में बुधवार की सुबह निर्माणाधीन मकान में 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिडवल गांव निवासी सुरेश (30) पुत्र गोरख जो कि मानसिक रूप से परेशान रहता था। बुधवार की दोपहर में परिवार के सभी सदस्य टीवी देख रहे थे। इसी बीच सुरेश यादव घर के पास स्थित निर्माणाधीन मंदिर में जाकर मंदिर के बरामदे की छत की हुक में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। मृतक युवक की पत्नी तीन वर्ष पूर्व उसको छोड़ कर मायके चली गयी थी। उसके सात साल के पुत्र को मृतक की बहन अपने घर गोला बड़हलगंज लेकर परवरिश कर रही है। मृतक का पिता गोरख यादव पैर से विकलांग है। माता इंद्रावती व पिता गोरख के साथ परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल रहा।