फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं का उत्पीड़न रोकने युवा आएं आगे

Wed, 08 Jul 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इन तीन सालों में कई जगहों पर दंगे हुए और निर्दोष हिंदुओं को प्रताड़ित कर जेलों में डाल दिया गया। धर्मांतरण की घटनाएं जिले में निरंतर हो रही हैं जिन पर अंकुश लगाने में प्रशासन नाकाम रहा है। उत्पीड़न की इन घटनाओं को रोकने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। वे बुधवार को नगर पालिका के कम्यूनिटी हाल में आयोजित हिंदू युवा वाहिनी का        कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वयं को मुसलमानों की हितैषी कहने वाली प्रदेेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल में एक वर्ग विशेष के इशारे पर मदरसों, मकबरों, मस्जिदों के नाम पर हिंदुओं की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। धर्मांतरण की घटनाएं निरंतर हो रही हैं। सपा सरकार वोट बैंक के चलते मुसलमानों को आरक्षण प्रदान कर रही है। ऐसे में हिंदू समाज के लोग असुरक्षित हो गए हैं। गो-तस्करी, धर्मांतरण को अविलंब नहीं रोका गया तो कार्यकर्ता आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे।

कहा कि हिंदू धर्म में संस्कृति की रक्षा के लिए हिंदुत्व व पुनर्जागरण अभियान चल रहा है। इसके लिए संगठित होने की जरूरत है। संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हर हिंदू परिवार से एक नौजवान को हिंदू संगठन का सदस्य बनाना होगा। जिस दिन हिंदू समाज संगठित हो जाएगा उस दिन भारत स्वत: ही हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। सम्मेलन को प्रदेश संयोजक डा. राकेश राय, मंडल प्रभारी  प्रमोद सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें