फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: युवती पर बनाया मुकदमा वापस लेने का दबाव, तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Tue, 27 Jan 2026 07:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

पीड़िता की मां का आरोप है कि दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने के लिए तरह तरह की धमकियां मिल रही हैं। इसी क्रम में आरोपी उनके घर पहुंचकर धमकी दे रहे हैं। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले में सरायलखंसी थाना की पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर मुकदमा वापस लेने और जान से मारने की धमकी मामले में सोमवार की शाम तीन भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। मामला शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का है। 

विज्ञापन


युवती की तहरीर पर पुलिस 24 जनवरी को ही आरोपी चंदौली जनपद निवासी डूडा इंजीनियर अंकित सिंह को जेल भेज चुकी है। प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता की मां का आरोप है कि दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने के लिए तरह तरह की धमकियां मिल रही हैं। इसी क्रम में शहर कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा निवासी हिमांशु राय, संतोष सिंह और कन्हैया तिवारी उनके घर पहुंचे। 

मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। पीड़िता के विरोध करने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीनों  व्यक्तियों से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें