वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कमालुद्दीनपुर निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कमालुद्दीनपुर निवासी अनुभव पांडेय ने अपनी तहरीर में कहा कि चार मार्च को वह केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा देने गया था। वापस लौटते समय कोतवाली के टेकई गांव निवासी धीरज यादव ने मेरी बाइक में टक्कर मार दिया। दोनों के बीच बहस होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में धीरज ने बृहस्पतिवार को सुलह के लिए ओटनी गांव के पास फोन कर बुलाया। पहुंचने पर पहले से वहां मौजूद धीरज यादव, शिवम यादव और सूरज यादव गाली देने लगे। मना करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। लोगों को आता देख जान मारने की धमकी देते चले गए। संवाद