कोपागंज। किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने के आरोप में गांव के ही एक युवक के खिलाफ शनिवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कराया गया है। किशोरी की मां ने यह मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के अनुसार बीते 15 अक्तूबर को उसकी नाबालिग पुत्री घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि दिनेश नाम का युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। पीड़ित परिवार ने युवक के परिजनों से मिलकर जब उसकी पुत्री को वापस लाने को कहा तो हिला हवाली करने लगे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।