फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घर के बाहर खड़े युवक को पीटा, छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज/इंदारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर गांव में घर के बाहर खड़े एक युवक पर छह लोगों ने हमला कर दिया। भागते समय ग्रामीणों ने उनमें से एक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की देर शाम छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शाहपुर निवासी विशाल शर्मा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार मंगलवार की रात लगभग 11 बजे किसी काम से घर से बाहर रास्ते पर निकला। तभी नशे में धुत दो बाइक पर सवार होकर छह लोग आए बेवजह उसे गाली देने लगे। विरोध करने पर लात घूसे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी वहां से भागने लगे। बाइक पर पीछे बैठा हमलावर गिर पड़ा जिसे पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सरायलखंसी थाना के अलीनगर निवासी सन्नी सिंह बताया। बताया कि उसके साथ अलीनगर निवासी प्रिंस यादव, विकास, सनोज, लखंदर, शिवा यादव भी मौजूद थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें