फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रूट मार्च के दौरान पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। स्थानीय नगर पंचायत में बुधवार की देर शाम कोतवाल राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रूट मार्च किया। भ्रमण के दौरान सड़क के किनारे हुए अतिक्रमण को हटवाया। बेतरतीब खड़े वाहनों को सही तरीके से खड़ा कराया जिससे सड़क पर अनावश्यक जाम न लगे। पुलिस देर शाम नगर के मझवारा मोड़, नरोखर पोखरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बस स्टेशन, हनुमान मंदिर, करीमुद्दीनपुर सहित अन्य स्थानों पर पहुंची और दुकानदारों से स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने नियमों को तोड़ने पर कार्रवाई के साथ सामान जब्त करने की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें