फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: क्लीनिक पर मौजूद युवक ने महिला से की छेड़छाड़, बेटे ने विरोध किया तो कैंची से बोला हमला

Sun, 23 Apr 2023 04:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक क्लीनिक पर इलाज कराने गई एक महिला से मौजूद युवक ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध महिला के किशोर पुत्र ने किया तो आरोपी ने कैंची से हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा जर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक क्लीनिक पर इलाज कराने गई एक महिला से मौजूद युवक ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध महिला के किशोर पुत्र ने किया तो आरोपी ने कैंची से हमला कर दिया। घटना को लेकर पीड़िता कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि बीते 19 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उसकी तबियत अचानक खराब हो गई। वह घर के पास ही संचालित एक क्लीनिक में  अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ इलाज कराने पहुंची। आरोप लगाया कि पहले से क्लीनिक में मौजूद बरईपुर मोहल्ला निवासी ने हाल अख्तर उर्फ सोनू ने  उसके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग किया।

महिला के पुत्र ने जब विरोध किया तो युवक ने क्लीनिक में रखी कैंची से हमला कर दिया। जिससे उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बीचबचाव में महिला भी घायल हो गई। मां-बेटे की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें हमलावर से बचाया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़िता ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें