कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोड़सरा निवासी युवक की तहरीर पर मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार की देर शाम चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार गोड़सरा निवासी रितेश यादव रविवार की शाम मझवारा स्थित अपने दूसरे मकान पर जा रहा था। अभी रास्ते में ही था तभी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर निवासी प्रिंस यादव, बड़िहार निवासी रवि यादव, लुदुही निवासी सुनील यादव, बगली पिजड़ा निवासी अमित यादव आए। पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर लात घूसों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। संवाद