फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 15 करोड़ 41 लाख रुपये से होगा जिले के 66 किमी सड़क का मरम्मत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले तहसील क्षेत्र की 52 छोटी बड़ी सड़कों के दिन बहुरेंगे। मधुबन विधायक रामविलास चौहान के प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार ने इन सड़कों के मरम्मत कार्य को हरी झंडी दे दी है। इससे जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी। 15 करोड़ 41 लाख 42 हजार की कुल लागत से जनपद के तहसील क्षेत्र के 66.172 किमी सड़क के मरम्मत का कार्य होगा। इन सड़कों के मरम्मत कार्य दो चरण में पूरे किए जाएंगे। पहले चरण में दो करोड़ तीन लाख 10 हजार की लागत से कुल 11 सड़कों पर मरम्मत कार्य होगा। वहीं दूसरे चरण में चार करोड़ 53 लाख 48 हजार की लागत से 33 सड़कों पर कार्य होगा। इसी चरण में 40 लाख के अधिक लागत से बनने वाली तहसील क्षेत्र की पांच बड़ी सड़कें भी शामिल हैं। इन सड़कों पर कुल चार करोड़ 30 लाख 79 हजार की लागत से 20.300 किमी भाग पर मरम्मत कार्य होंगे। कई सालों से उपेक्षित मर्यादपुर-बैरियाडीह मार्ग पर भी बेहतर आवागमन की आस जगी है। मर्यादपुर लखनौर से बैरियाडीह पुल होते हुए गाज़ियापुर ढाला तक कुल नौ किमी सड़क का मरम्मत कार्य होना है। इसके लिए कुल दो करोड़ 44 लाख 80 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस सड़क के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों द्वारा कई बार धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है। ऐसे में अब उम्मीद जग गई है कि इस नौ किमी लंबे मार्ग की भी दशा सुधर जाएगी। तहसील क्षेत्र की कुल 52 सड़कों में 49 सड़कों पर लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य किया जाएगा। वहीं तीन सड़कें नाबार्ड आईआरडी एफ-29 के तहत बनाई जाएंगी। इसके लिए कुल चार करोड़ 54 लाख पांच हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से कुल 7.237 किमी सड़क पर मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। इस बाबत मधुबन विधायक रामविलास चौहान का कहना है कि मधुबन विधानसभा क्षेत्र में विकास गति तेज करना ही एकमात्र उद्देश्य है। सड़क बन जाने से विकास को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें