फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जमीनी विवाद में युवक ने चचेरे भाई पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, आसपास के लोग दौड़े तो मौके से भागा

Wed, 12 Jun 2024 02:01 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

मऊ जिले में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। एक युवक ने चचेरे भाई पर चाकू से हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग व परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की घोसी कोतवाली के मझवारा क्षेत्र के अदरी मधुबन शहीद मार्ग स्थित जमीन के विवाद में चचेरे भाई को युवक ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गर्दन व चेहरे पर हमला कर अधमरा कर दिया। बीच- बचाव करने पहुंचे परिजन व अन्य राहगीर भी चाकू लगने से जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
कोतवाली के मझवारा निवासी पिंटू गुप्ता पुत्र कतवारु गुप्ता व मनीष गुप्ता पुत्र अवधराज गुप्ता के बीच पहले से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद है। मझवारा बाजार स्थित मकान में इन दिनों पिंटू गुप्ता पानी निकासी के लिए पाइप लगवा रहा था, जिसे विपक्षी मनीष गुप्ता द्वारा रोका गया। 

बुधवार की सुबह करीब 10 बजे पिंटू गुप्ता अपने मकान का कार्य करा रहा था। इसी दौरान मनीष छत पर से चाकू लेकर उतरा और पिंटू गुप्ता पर हमला बोल दिया। चाकू से किए गए वार में पिंटू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिवार के सदस्य व राहगीर मौके पर दौड़े और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहे मनीष को रोका। 
विज्ञापन


इस दौरान बीच- बचाव करने वाले भी चाकू लगने से जख्मी हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें