जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पिछड़े वर्ग के बेरोज़गार युवक, युवतियों के लिए संचालित ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन संचालित की जा रही है।
वर्ष 2024-25 में इस योजना के तहत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक युवतियों को ओ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण कराने के लिए जिले में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
संस्थाओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए जाने की तिथि 08 जून, 2024 से 21 जून, 2024 तक होगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की वेबसाइट http://backwardwelfareup.gov.in पर दिए गए लिंक और obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।आवेदन करने के बाद संस्था द्वारा ऑनलाइन भरे गए आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिंटआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में 21 जून, 2024 शाम पांच तक अनिवार्य रूप से हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी।