फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का दुरुपयोग कर रही है योगी सरकार-सपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पद की सीटों को हथियाने के लिए सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के घर प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी एक दिन पूर्व घर पहुंचकर परेशान करने का कार्य किए।
विज्ञापन

यही नहीं घोसी कोतवाली में प्रत्याशी के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। तभी से पार्टी के प्रत्याशी हम लोगों के संपर्क में नहीं है। इससे साबित हो रहा है कि उन्हें और उनके परिवार पर सत्ता के इशारे पर डरा धमकाकर नामांकन न करने का दबाव बनाया गया। इससे पार्टी अध्यक्ष पद पर नामांकन नहीं कर पाए।
सपा जिलाध्यक्ष शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बीजेपी की सरकार लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों की लगातार हत्या करके महत्वपूर्ण पदों को काबिज करना चाहती है। जिलाध्यक्ष ने कहाकि समाजवादी पार्टी निष्पक्ष चुनाव चाहती थी परंतु प्रशासन आए दिन सपा समर्थित उम्मीदवारों और उनके सदस्यों को येनकेन प्रकारेण जबरन प्रताड़ित कर रहा था। समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो हर उत्पीड़न का हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राम हरि चौहान, पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार, पूर्व विधानपरिषद सदस्य राम जतन राजभर, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अंसारी, दूधनाथ यादव, शिव प्रताप यादव मुन्ना, सुजीत सिंह,रामधनी यादव आदि शामिल रहे।
सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव को पद से हटाया
मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के 11 जिले के जिलाध्यक्षों को हटाया गया है। इसके तहत शनिवार को मऊ के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया गया है। जब इस मामले में जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो मोबाइल स्वीच आफ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें