फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यलो हाउस ने जीती इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
नगर के अलीनगर ​स्थित सनबीम स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में दूसरे टीम के ​खिलाड
विज्ञापन
सनबीम स्कूल मऊ में मंगलवार को विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इंटर हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रेड हाउस, ग्रीन हाउस और यलो हाउस के खिलाड़ियों ने उत्साह एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। टीम कप्तानों की बात करें तो रेड हाउस की कमान समर, ग्रीन हाउस की कमान समीर तथा यलो हाउस की कमान अभय ने संभाली।
प्रतियोगिता के कुल छह मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक खेल दिखाया। यलो हाउस ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दो मैचों में 20-16 और 18-14 से जीत दर्ज की और सर्वाधिक अंक अर्जित कर प्रथम स्थान (विजेता) प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, ग्रीन हाउस उपविजेता रहा। रेड हाउस ने भी संघर्षपूर्ण प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना बटोरी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मिनहाज अली हैदर खान ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं।
उप-प्रधानाचार्य यश पाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी सशक्त बनाती हैं।
प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के खेल विभाग एवं शिक्षकों के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें