फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद दशमी पर दंगल प्रतियोगिता

Fri, 09 Dec 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
6- पलवल में दंगल में दांव आजमाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्लाक के धर्मसीपुर गांव स्थित शिव मंदिर पर शुक्रवार को गाविंद दशमी के अवसर पर दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जनपदों से 24 पहलवानों ने दांव पेंच आजमाया। जिसे देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा थी। दर्शक दीर्घा के लोग पहलवानों के दांव पेंच देखकर काफी रोमांचित हो रहें थे। अधिकांश कुश्ती बराबरी पर छुटी। लेकिन आजमगढ़ जिले के रमाशंकर और मऊ के प्रमोद की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

  बताते चले धर्मसीपुर गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोविंद दशमी के अवसर पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन प्रधान आलोक यादव के द्वारा किया गया। इस क्रम में शुक्रवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में मऊ के साथ आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी आदि जिले के 24 पहलवानों ने भाग लिया। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद नंद किशोर यादव ने फीता काटने के बाद पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। इसके बाद एक के बाद एक करके 24 पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाए। इसमें मऊ भलया मऊ के मनोहर और बलिया के चंद्रभान की कुश्ती बराबरी पर छुटी। साथ ही दर्शकों के लिए भी काफी रोमांचकारी रही। मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के हवलदार और बलिया के गुड्डू के बीच की कुश्ती काफी रोमांचकारी रही। लेकिन मामला बराबरी पर छुटा। अंतिम में आजमगढ़ के रमाशंकर और मऊ के प्रमोद के बीच हुई जोरआजमाईश को लोगों ने काफी उत्सुकता से देखा। लेकिन अंत में दोनों का मुकाबला बराबरी पर छुटा। इसके पूर्व सांसद नंद किशोर यादव ने कहा कि कुश्ती देश की सभ्यता और संस्कृति का धोतक वाले खेलों में से एक थी। लेकिन वर्तमान चकाचौंध में इस विधा का लोप होता जा रहा। कार्यक्रम में मुख्यरुप से पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, अरुण सिंह, सूर्यभान यादव, कैलाश नाथ यादव, संतोष राय, आनंद यादव, मायाशंकर सिंह, गुड्डू, राहुल यादव, अमित यादव, पन्ना लाल गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें