फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में पहलवानों ने आजमाए दांव

विज्ञापन
कोपागंज क्षेत्र के सभा छपरा दर्प नारायणपुर गांव में अंतर्जनपदीय दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम सभा छपरा दर्प नारायणपुर में रविवार को अंतर्जनपदीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में मऊ के अमित ने गोरखपुर के अनीस को आसमान दिखाया। जब मऊ के ही राकेश,अनिल,राम नारायण और मनोहर आदि पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़ा। इस दंगल प्रतियोगिता का शुभारम्भ सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधु ने फीता काट कर किया। दंगल प्रतियोगिता में वाराणसी गोरखपुर गाजीपुर, बलिया और मऊ के 80 पहलवानों ने अपने दाव पेंच आजमाये। विजयी पहलवानो में अशोक यादव सहरोज, कमला यादव सहरोज रमाशंकर यादव आजमगढ़ राहुल यादव बलिया कल्लू यादव अमित और गोरखपुर से अनीस अनिल राकेश रामनारायण मनोहर के पहलवान मुख्यरूप से रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जय प्रकाश कन्नौजिया, रणधीर सिंह हरेंद्र यादव लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन हरिबंश यादव पहलवान ने की। प्रतियोगिता में मऊ के पहलवानों का दबदबा रहा। इस अवसर पर शैलेन्द्र यादव साधु ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों से भारत के इस प्राचीन खेल के प्रति लोगो का आकर्षण बढ़ेगा साथ साथ नए पहलवानों को आगे आने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें